मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की गाडरवाड़ा मंडी में किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। किसान फसल बेचने में हो रही देरी और तोल ना होने से गुस्से में हैं। नाराज किसानों ने कई घंटों तक चक्का जाम भी किया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल मध्य प्रदेश में 9 जून तक चने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होनी है। जिसकी वजह से किसान जल्द से जल्द अपनी फसल बेचना चाहते हैं। लेकिन मंडी की बदइंतजामी से किसानों को कई दिनों तक फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
