डीएम राम मनोहर मिश्र अपने मातहतों के साथ मुसाफिरखाना के नवादा में गो संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वे डीएम को गो संरक्षण केंद्र की कार्य प्रणाली और संचालन के बारे में जानकारी दे रहे थे। तभी उनके जूते में मिट्टी लग गई और उन्होंने उसे एक मजदूर से साफ करवाया। हालांकि डीएम ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें पता नहीं चला और एक मजदूर आकर उनके पैर छूने लगा।
